केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज घोषणा की कि स्नातकोत्तर नीट पीजी 2021 के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 11 सितंबर, 2021 को होगी। बता दें कि नीट स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा 18 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी, हालांकि, कोरोना महामारी के कारण इसे अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। मंडाविया ने ट्वीट किया, “हमने 11 सितंबर, 2021 को #NEET स्नातकोत्तर परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। युवा चिकित्सक उम्मीदवारों को मेरी शुभकामनाएं!”

नीट पीजी 2021: परीक्षा 11 सितंबर को होगी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने की घोषणा
Posted
in
by
Tags: