मऊ -(रिपोर्ट :सईदुज़्ज़फर) राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल नीट यूजी परीक्षा में मऊ के छात्र – छात्राओं ने भी सफलता प्राप्त कर शहर का मान बढ़ाया है।
प्राप्त सूचना के अनुसार मुहल्ला मिर्ज़ाहादीपुरा अज़ीमाबाद निवासी जावेद अनवर की पुत्री नग़मा आफ़रीन ने NEET की परीक्षा में 630 नंबर प्राप्त किया है, इनकी आल इंडिया रैंक 8454 व कैटेगॉरी रैंक 3133 है।
इन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई डीएवी इंटर कालेज मऊ से की। नगमा को ये सफलता कोचिंग के उपरान्त दूसरे प्रयास में प्राप्त हुयी। पहले प्रयास में रैंक अच्छी न होने से इन्होंने बीएचएमएस होमियोपैथ में प्रवेश लिया था
इसी तरह अस्तुपुरा निवासी बुनकर परिवार एनामुलहक की बेटी नगमा एरम अंसारी ने NEET की परिक्षा में 606 नंबर प्राप्त किया है इनकी आल इंडिया रैंक 16458 है जबकि कैटेगॉरी रैंक 6593 है इन्होने पहले ही प्रयास में कोचिंग के बिना यह सफलता प्राप्त की है।
इन्होंने तालिमुद्दीन इंटर कॉलेज से हाईस्कूल व 10+2 अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी से पास किया।
मुहल्ला छतरपुरा मऊ निवासी अतहर परवेज़ की लड़की ओरूसा अतहर ने 649 नंबर प्राप्त कर आल इंडिया रैंक 4231 व ओबीसी रैंक 1419 प्राप्त की है, इनकी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा पांच तक मऊ माडर्न स्कूल से, छ से आठ तक की पढ़ाई लिटिल फ्लावर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी से पास किया।
इसी तरह मऊ के मुहल्ला इब्राहिम पुरा बागचा निवासी मसूद आलम के पुत्र ताबिश मसूद ने आल इंडिया रैंक 5677 प्राप्त की है इनको 641 नंबर मिला है।
इन्होंने हाईस्कूल डीएवी इंटर कॉलेज मऊ से व इंटरमीडिएट अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी से पास किया।
इसी तरह मऊ के इब्राहिम पुरा निवासी जनता परिवार के महफूज़ुर्रहमान नदवी (जनता) के बेटे रैहान महफूज़ ने 627 मार्क्स प्राप्त कर आल इंडिया रैंक 9156 व कैटेगॉरी रैंक 3430 वें नंबर पर हैं।
इनके परिवार में ये तीसरे डॉ होंगे, डॉक्टर सईदुर्रहमान एमएस हल्द्वानी से कर रहे हैं, दूसरे सलमान महफूज़ बीडीएस जामिया दिल्ली से कर रहे हैं।
इन छात्र छात्रों ने मेडिकल के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर ये साबित कर दिया है कि मऊ में बुनाई के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
इन छात्रों की सफलता पर मौलाना मसीहुर्रहमान शाही इमाम, हाजी मुलतान, हाजी शमशाद, हाजी हबीबुर्रहमान, पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, ओवैस तरफदार, हाजी ज़फर अहमद जंता, फौज़ान महफूज़, अदनान महफूज़, फयाज़ुद्दीन आदि ने बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
ज्ञात हो कि इस बार NTA ने छात्रों को ईमेल के माध्यम से स्कोरकार्ड भेजे हैं. परिणाम neet.nta.nic.in पर उपलब्ध हैं।
बता दें कि NEET UG 2021 का आयोजन 12 सितंबर को किया गया था. इस साल NEET UG के लिए रजिस्टर कराने वाले कुल 16.14 लाख उम्मीदवारों में से 95 प्रतिशत से अधिक आवेदकों ने परीक्षा दी थी।
नीट के रिजल्ट घोषित होने के बाद कॉलेज की कट-ऑफ लिस्ट भी रिलीज होती है जिसके आधार पर एडमिशन प्रोसेस शुरू होता है। इसके लिए दो तरह से काउंसलिंग की जाती है। एक काउंसलिंग 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के आधार पर होती है, जबकि दूसरी काउंसलिंग राज्य अपने स्तर पर मेरिट लिस्ट के जरिए करते हैं।

नीट यूजी परीक्षा उत्तीर्ण कर शहर के छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया शहर का मान
Posted
in
by
Tags: