नेपाल विमान दुर्घटना में 68 लोगों की मौत हो गई. विमान ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर उड़ान भरी थी और यह पोखरा जा रहा था. विमान हादसे में पांच भारतीयों की भी मौत हो गई है. ये सभी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले थे.
मृतकों की पहचान विशाल शर्मा, सोनू जायसवाल, संजय जायसवाल, अभिषेक कुशवाहा और अनिल राजभर के रूप में हुई है. मृतक गाजीपुर जिले के सिपाह, धरवा और अलावलपुर गांव के रहने वाले थे. ये सभी बीते 13 जनवरी को नेपाल घूमने गए हुए थे और उनमें से एक ने प्लेन क्रैश से ठीक पहले विमान के अंदर से वीडियो बनाया था.
ये चारों दोस्त कार से मऊ आए फिर यहां से बस से काठमांडू पहुंचे। काठमांडू से ये लोग विमान द्वारा पोखरा जा रहे थे, पोखरा एयरपोर्ट पर उतरने से महज 10 सेकेंड पहले ही विमान क्रैश कर गया।
गाजीपुर में यह खबर पहुंचने के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मच गया

नेपाल विमान दुर्घटना में गाज़ीपुर के चार युवकों की भी मौत, तीन दिन पहले गए थे नेपाल घुमने
Posted
in
by
Tags: