मऊ- (रिपोर्ट :सईदुज़्ज़फर – 8009543112) इंसान अगर मेंहनत लगन और इरादे के साथ कोशिश करता है तो कामयाबी अवश्य मिलती है मऊ के डोमनपुरा निवासी असरार अहमद के बेटे नौशाद अहमद ने अपनी मेंहनत और लगन के बल पर कम्पयूटर साइंस से तीसरी बार नेट क्वालीफाई किया है ।
इन्होंने शिब्ली नेशनल कालेज आज़मगढ़ से बीएससी किया जबकि बीएचयू से इन्होंने एमसीए किया, इस समय ये महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी बिहार से पीएचडी कर रहे हैं।
इन्होंने पहली बार जून 2018 में नेट, दूसरी बार दिसंबर 2018 में नेट और इस बार जब रिजल्ट आया तो इस बार भी इन्होंने नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

नौशाद अहमद ने कम्पयूटर साईंस से तीसरी बार नेट क्वालीफाई किया
Posted
in
by
Tags: