मऊ – आज सोमवार को मऊ जंक्शन पर मऊ जिले के वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार को निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मेम्बर एनआरयूसीसी रेलवे बोर्ड ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
आनंद जी को आज यह सम्मान निष्पक्ष पत्रकारिता मऊ की जनसमस्याओं को उजागर करने, खास तौर से महिलाओं को उनके हक को दिलाने के निमित्त आज ” आदर्श पत्रकार” के सम्मान से निर्भया सेना द्वारा नवाजा गया ।
विदित हो कि आनंद जी की छवि खास तौर से मऊ के पत्रकारों में काफी आदर्श है , पत्रकार समाज का दर्पण होता है व देश का चौथा स्तंभ है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा ने कहा कि निःसंदेह आनंद जी बड़े ही निर्भीक, बेबाक व न्यायप्रिय पत्रकार हैं।
इन्होंने सदैव आधी आबादी के हित व कल्याण की बात की है।
बाबा ने इस अवसर पर सेना से जुड़े सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को निर्देशित किया है आप सभी जब जहां जैसे भी मौका मिले आदर्श , ईमानदार , सजग पत्रकारों का मर्यादित सम्मान करें ।
निर्भया सेना अपने गठन से ही आदर्श व कर्मठ पत्रकारों का मर्यादित आदर सम्मान करती है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से निर्भया सेना की राष्ट्रीय संगठन मंत्री व उत्तर प्रदेश प्रभारी तथा मेम्बर जेडआरयूसीसी एन.ई रेलवे नसरीन फात्मा, राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय प्रभारी उमेश यादव मऊ, राष्ट्रीय सह कैम्प कार्यालय प्रभारी बलिया, रितेश मिश्रा दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता , डॉ के के यादव जिलाध्यक्ष मऊ, अधिवक्ता सुधांशु राय जिलाध्यक्ष आजमगढ़, हिमांशु राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

पत्रकार आनंद कुमार को निर्भया सेना ने किया सम्मानित
Posted
in
by
Tags: