सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में अध्ययनरत पांच लाख छात्रों के डाटा होंगे ऑनलाइन
चार चरणों में यू-डायस प्लस पर होंगे डाटा अपलोड
30 नवंबर तक पहले चरण की कार्रवाई होगी पूर्ण
परिषदीय, राजकीय, वित्त विहीन, केन्द्रीय विद्यालय व मदरसा का पूर्ण विवरण एक क्लिक में सामने होगा। स्कूल में कमरों की संख्या से लेकर शिक्षकों व छात्रों के बारे में सभी जानकारी एकीकृत जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली (यू-डायस) पर मिलेगा। इस बार पूरा विवरण नए सिरे से भरा जायगा । विद्यार्थियों की डिजिटल डायरी तैयार कराने के लिए अधिकारियों ने स्कूलवार विवरण भराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के कुल 2854 विद्यालयों का संचालन करा रहा है। सरकारी व प्राईवेट स्कूलों में कक्षा 01 से 12 तक में पाँच लाख छात्र अध्ययनरत है। यू-डायस प्लस प्रथम बार पूर्ण रूप से विवरण रहित कर दिया गया है। वर्तमान सत्र में प्रत्येक छात्र का ऑनलाईन विवरण भरा जायेगा। चार चरणों में विद्यालयों पर उपलब्ध संसाधन, शिक्षकों व छात्रों का विवरण अपलोड करना है। प्रथम चरण में स्कूलो का प्राथमिक विवरण व व्यवहारिक शिक्षा से सम्बन्धित विवरण अपलोड करना है। द्वितीय चरण में भौतिक सुविधाओं के बारे में डाटा भरा जायेगा, तृतीय चरण में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की डाटा होगी तथा चतुर्थ अन्तिम चरण में छात्रों का विवरण भरना है। प्रथम चरण की कार्यवाही 30 नवम्बर, 2022 तक पूर्ण किया जाना है। इसी तरह अगल-अलग चरण के लिए तिथि निर्धारित की जायेगी। जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली के प्रभारी सुधांशु सिंह के मार्गदर्शन में विवरण अपलोड किया जाएगा। विवरण अपलोड करने में संकुल शिक्षक, ब्लॉक के कम्प्यूटर आपरेटर, प्रधानाध्यापको की मदद करेगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा० संतोष कुमार सिंह ने कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्धारित तिथि में विवरण अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की जायेगी। यदि कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता / लापरवाही बरती जायेगी तो सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही किया जायेगा।
