(रिपोर्ट:सईदुज़्ज़फर – 8009543112)
मऊ – शनिवार को ऑल इंडिया यूजीसी नेट का रिज़ल्ट आते ही नेट-जेआरएफ क्वालीफाई करने वाले छात्रों में हर्ष व उल्लास का माहौल रहा, सफल छात्रों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ के कादीपुरा नाथू इमली निवासी डॉ मोहम्मद अज़हर की पुत्री रफअत जहां ने पर्यावरण साईंस से यूजीसी नेट-जेआरएफ क्वालीफाई करके मऊ का मान बढ़ाया है।
रफअत जहाँ के यूजीसी नेट-जेआरएफ क्वालीफाई करने पर लोगों ने बधाइयां दीं और आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी।
रफअत जहाँ की प्रारंभिक शिक्षा हाई स्कूल व इंटरमीडिएट फातिमा स्कूल मऊ से हुयी, बीएससी व एमएससी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से करने के बाद ये इस समय अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में ही रिसर्च कर रही हैं, इसके पहले इन्होंने नेट क्वालीफाई किया था लेकिन इस बार इन्होंने अपनी लगन और मेहनत से जेआरएफ क्वालीफाई कर लिया है।
पिता डॉक्टर तो मां आलिया निस्वां में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं।
रफअत जहां के जेआरएफ क्वालीफाई करने पर इनके पिता डॉ मो अज़हर एवं माता शाहजहां बानो के अतिरिक्त परिवार के सदस्यों, मित्रों एवं अन्य रिश्तेदारों ने अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हुए बेटी की तरक्की के लिए उसे अनंत शुभकामनाएं दी।
