पाटे हुए कुएँ की पटिया टूटी, 5 लोग गिरे, चार लोग सुरक्षित निकाले गये, एक की तलाश जारी

कोपागंज/मऊ- कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम भदसा मानोपुर अंतर्गत एक बगीचे में कुएं के अंदर पांच लोग गिर गए जिसमें चार लोगों को निकाल लिया गया एक व्यक्ति की तलाश जारी है। मौके पर प्रशासन भी मौजूद है और कुंए से पानी निकालने की तैयारी चल रही है। बताते चलें कि बापू इंटर कालेज में प्रवक्ता रहे अखिलानंद राय के आवास के ठीक सामने बगीचे में एक पुराना कुआं था जिसको पटिया आदि से ढक दिया गया था, उक्त पटिए पर गांव के ही अखिलानंद राय प्रवक्ता 62 वर्ष ,राकेश चौरसिया उम्र 50 वर्ष व 3 छोटे-छोटे बच्चे बैठे हुए थे। देखते ही देखते पटिया टूट गया सभी लोग पानी के अंदर समा गए कुआं पानी से भरा था जिसमें से अखिलानंद राय व तीनो बच्चों को निकाल कर उपचार हेतु भेजा गया किंतु राकेश चौरसिया पानी के अंदर लापता हैं उनकी खोज जारी है।


Posted

in

by

Tags: