मऊ- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशन पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी द्वारा विपिन विश्वकर्मा जी को राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य समाजवादी लोहिया वाहिनी बनाएं जाने के बाद जनपद आगमन पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। विपिन विश्वकर्मा ने कहा कि सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष जी व लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बहुत बहुत धन्यवाद। जिस उद्देश्य से अध्यक्ष जी ने मुझे बडी जिम्मेदारी दिया है उसका निर्वाह करने के लिए मैं अपने समाज, क्षेत्र और जनपद में पार्टी की नीति और निर्देश को जन जन तक पहुचाने का काम करूंगा। कहाकि 2022 में अखिलश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए दिन रात एक किया जाएगा। पूर्व जिला अध्यक्ष शिव प्रताप यादव मुन्ना जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी एक मजबूत कार्यकर्ता को पद दे कर पार्टी को मजबूत करने का किया हैl स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व ज़िला अध्यक्ष शिवप्रताप यादव मुन्ना, ज़िला महासचिव कुद्दूस् अंसारी, दिलीप पांडे, रामप्रकाश यादव बबलू,देवनाथ यादव, संजय चौधरी,धीरज राजभर,अखंड प्रकाश पांडे,राजेंद्र यादव, रामनरेश यादव बिहारी, मोहन यादव,फैयाज़ अहमद, शिवम कुमार सोनी आदि नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे

पार्टी की नीति और निर्देश को जन जन तक पहुंचाने का किया जाएगा काम: विपिन विश्वकर्मा
Posted
in
by
Tags: