बरसात को मद्देनजर रखते हुये नगर को जल-जमाव से बचाने के लिये नगर क्षेत्र स्थित नालों की सफाई की जा रही है सुनिश्चित:तय्यब पालकी
मऊ। नगर क्षेत्र स्थित वार्ड सं0 25 प्यारेपुरा मलिन बस्ती में श्री शकील खाँ के मकान से शमशेर, महताब व अजन्ता वाले के हाता तक लगभग 13.80 लाख रूपये की लागत से निर्मित नाली, मिट्टी भराई, नाली एवं सोलिंग कार्य का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष श्री तय्यब पालकी के हाथो सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष श्री पालकी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा उक्त कार्य को कराने के प्रति आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष से आस-पास के अन्य रास्तो को भी निर्मित कराने का अनुरोध किया।
पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने अपने सम्बोधन में क्षेत्रवासियों को उनके क्षेत्रों के विकास एवं उन्नति के लिये आवश्यक कार्य कराने हेतु आश्वासन दिया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बरसात को दृष्टिगत रखते हुए नगर को जल-जमाव से बचाने के लिये नगर क्षेत्र स्थित नालों/नालियों की सफाई सुनिश्चित करायी जा रही है। इस सम्बन्ध में सफाई नायकों को निर्देशित किया गया है कि अभियान चलाकर नगर क्षेत्र स्थित सभी नालों एवं नालियों की सफाई सुनिश्चित करायें ताकि जल-जमाव की समस्या उत्पन्न न होने पाये और बरसात का पानी आसानी से नगर क्षेत्र से बाहर निकल जाये। उन्होने बताया कि नगर के बड़े नालो की सफाई भी अन्तिम चरण में है।
इस अवसर पर सालिम अंसारी, शकील खान, जावेद आदि के इलावा क्षेत्रीय लोग उपस्थित थें।