मऊ। नगर क्षेत्र स्थित वार्ड नं0 34 मुहल्ला क्यारी टोला चैपाल में शीतल एवं शुद्ध पेयजल हेतु नगर पालिका परिषद मऊ द्वारा अधिष्ठापित वाटर कूलर का लोकार्पण क्षेत्रीय सभासद प्रतिनिधि मो0 आमिर की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी के कर कमलो द्वारा सम्पन्न हुआ। लोकार्पण के समय उपस्थित क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। क्षेत्रीय सभासद प्रतिनिधि ने पालिकाध्यक्ष से अपने आभार में कहा कि क्यारी टोला चैपाल में वाटर कूलर लगने से लोगो को शीतल एवं शुद्ध पेयजल मिलेगा। जिसके लिये हम सभी आपके आभारी हैं।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने कहा कि नगरवासियों को पीने हेतु शीतल एवं शुद्ध जल उपलब्ध करवाना हमारा फर्ज़ है। क्यारी टोला चैपाल में क्षेत्रवासियों को पीने हेतु शीतल एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलर लगाया गया है, ताकि लोगों को पीने हेतु शीतल जल उपलब्ध रहे। पालिकाध्यक्ष ने लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि पानी अमूल्य है इसे व्यर्थ न बहाये। यदि समय रहते हमने व्यर्थ पानी बहाना बंद नहीं किया तो भविष्य में हमें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते है, क्योंकि पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, लेकिन हमारी थोड़ी सी लापरवाही के कारण स्वच्छ जल व्यर्थ में बह जाता है। इस लिये हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम पानी को बचायें। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पालिका पूरे नगर को सुन्दर एवं स्वच्छ बनाने की मुहित पर लगी हुयी है। इस क्रम में नगर के भौतिक विकास के साथ नगरवासियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिये भी पालिका द्वारा बेहतर इहतेयाती कदम उठाये जा रहे हैं। नागरिक सुविधाओं पर आधारित इन योजनाओं के क्रियांवयन से नगर उन्नति के मार्ग पर तीव्र गति से अग्रसर है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय सभासद प्रतिनिधि मो0 आमिर, सभासद प्रतिनिधि मुनौवर अब्दुल गफूर मुम्ताज़ कोहिनुर, हाजी शम्शुलहक, महबूब आलम, इश्तेयाक खान, मियां जी आदि उपस्थित थे।
पालिकाध्यक्ष ने किया वाटर कूलर का लोकार्पण
Posted
in
by
Tags: