जनपद व आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से तमसा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है एवं बाढ़ की संभावना लगातार बनी हुई है! शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष श्री मोहम्मद तय्यब पालकी ने बंधा स्थित रेगुलेटरों का निरीक्षण किया एवं सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि संभावित बाढ़ को देखते हुए रेगुलेटर के बंद होने की स्थिति में उन पर डीजल पम्प सेट लगवाने एवं आवश्यकतानुसार चलवाने हेतु पालिका अधिकारियों/कर्मियों की ड्यूटी लगाई है।

पालिकाध्यक्ष ने बंधा स्थित रेगुलेटरों का किया निरीक्षण, सम्बन्धित को दिये आवश्यक निर्देश
Posted
in
by
Tags: