मऊ। गुरुवार को लगातार पांचवे दिन विशेष सफाई अभियान चलाकर नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के सभी वार्डों की गलियों एवं मुहल्लों में साफ-सफाई कर सैनिटाइज़र का छिड़काव कराया गया। साथ ही पालिका कर्मियों ने लोगों से स्वच्छता बनाये रखने एवं मास्क लगाने की अपील की। ज्ञातव्य हो कि नगर पालिका परिषद द्वारा कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए नगर में विशेष सफाई अभियान चलाकर नगर की साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। पालिका के सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक श्री नरेश कुमार व श्री सत्य प्रकाश ने बताया कि शासन की मंशा एवं पालिकाध्यक्ष माननीय मु0 तय्यब पालकी जी के निर्देश के क्रम में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये नगर पालिका द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर नगर की साफ-सफाई एवं सैनिटाइज़र का छिड़काव किया जा रहा है। ताकि महामारी से जल्द से जल्द निजात मिल सके।
