पिछड़ो का हित भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही सुरक्षित: रामप्रवेश राजभर

मऊ- भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का सम्मेलन पालिका कम्यूनिटी हाल में संपन्न हुआ।
पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश राजभर ने कहा कि पिछड़ो का हित भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही सुरक्षित है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने सबका साथ सबका विकास के साथ ही सबका विश्वास जीतने का भी काम किया है। पिछले सात वर्ष में मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र ने तथा लगभग पिछले साढ़े चार साल में योगी जी के नेतृत्व में राज्य ने जो चरणबद्ध तरीके से विकास की गंगा बहाई है उसमे हमारे देश और प्रदेश की जनता चैन और संतुष्टि के गोते लगा रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के साथ ही सपा हो या बसपा या अन्य फिरकापरस्त और जातिवादी क्षेत्रीय पार्टियां सभी ने पिछड़े वर्ग का वोटबैंक समझ कर सिर्फ दोहन किया है। लेकिन विपक्ष के जातिवादी जहर बोने वाले नेता कान खोलकर सुन ले काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती है। पिछड़ा वर्ग को मात्र वोट बैंक बनाकर इन्होंने सिर्फ अपना और अपने परिवार का विकास किया है। पिछड़ों का हित भाजपा सरकार में ही संभव है।
क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि संघर्ष की लाठी पिछड़ा वर्ग ने खाई लेकिन उनको वोट बैंक बनाकर उसकी मलाई ये तथाकथित विपक्ष के नेता खुद खाते रहे हैं। लेकिन अब स्थितियां बदल चुकी है,पिछड़े अपना हित किस जगह सुरक्षित हैं यह समझने लगे हैं। अब यह सुनिश्चित हो चुका है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग पूरी ताकत से भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा होगा।
विधायक विजय राजभर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा की अब पिछड़ा वर्ग किसी परिवार वादी पार्टी के हाथों की कठपुतली नहीं बनने वाला है, पिछड़े अब जान चुके हैं की आने वाला समय उनके उत्थान का है और यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही संभव है।
सम्मेलन में पिछड़ा मोर्चा के पुनः नवनियुक्त घोषित जिलाध्यक्ष रामप्रवेश राजभर के साथ ही अन्य घोषित नेताओं का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सुनील यादव,मितरंजन राजभर ,अनिल चौहान, भारत भीम चौहान,भोला।चौरसिया,विनय जयसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में पिछड़े वर्ग के कार्यकर्ता तथा भाजपा नेता मौजूद रहे।


Posted

in

by

Tags: