मऊ निवासी पूर्व आईएएस,एमएलसी एके शर्मा को मिली नयी जिम्मेदारी

लखनऊ – भारतीय जनता पार्टी में पिछले कई दिनों से चल रही हलचलों पर आज काफी हद तक विराम लग गया, भारतीय जनता पार्टी में लगातार बैठकों का दौर चल रहा था जिस से लोग तरह तरह के कयास लगा रहे थे। लेकिन आज जब एमएलसी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी अरविंद कुमार शर्मा को उत्तर प्रदेश बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया गया तो अब चर्चाओं और लगाए जा रहे कयासों पर काफी हद तक विराम लग जाएगा।
उत्तर प्रदेश भाजपा ने विधान परिषद सदस्य (MLC) और पूर्व IAS अरविंद कुमार शर्मा को पार्टी की प्रदेश इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। एके शर्मा ने जब भाजपा ज्वॉइन की थी तभी से अटकलें लग रही थी कि उन्हें यूपी में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्हें पीएम मोदी का करीबी माना जाता है। एके शर्मा कोरोना वायरस की दूसरी लहर में लगातार सक्रिय रहे। केवल वाराणसी ही नहीं बल्कि पूर्वांचल के अन्य 20 से ज्यादा जिलों में लगातार एक्टिव बने रहे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज शनिवार को एक प्रदेश उपाध्यक्ष व दो प्रदेश मंत्री घोषित किए हैं।
जिसमें पूर्व आईएएस और एमएलसी एके शर्मा (मऊ) को प्रदेश उपाध्यक्ष, अर्चना मिश्रा (लखनऊ) और अमित वाल्मीकि (बुलन्दशहर) को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है।


Posted

in

by

Tags: