पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अरशद बशर के साथ दर्जनों नौजवानों ने ली सपा की सदस्यता

मऊ – आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी छात्र सभा की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में सपा नि.जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव उपस्तिथ रहे।
बैठक में अरशद बशर पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी की सक्रिय सदस्यता नि.जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने माल्यर्पण करते हुए ग्रहण कराई।
अरशद बशर के साथ दर्जनों नौजवानों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।
समाजवादी पार्टी के नि.जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि समाजवादी में जो सम्मान नवजवानो को मिलता है वो कही नहीं मिलता नेता जी कहते कि समाजवादी पार्टी कभी बूढ़ी नहीं हो सकती।
छात्र सभा जिलाध्यक्ष एड.दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि नवजवानो ने मन बना लिया है इस छात्र, नवजवान, किसान,बुनकर विरोधी सरकार को 2022 में सत्ता से उखाड़ कर फेकने का और नवजवान अखिलेश यादव को 2022 में पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
अरशद बशर ने कहा कि समाजवादी पार्टी में ही सभी वर्गों का हित सुरक्षित व सबका सम्मान यही है। 2022 में हम सब अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रबुद्ध सभा जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय,युवजन सभा जिलाध्यक्ष राजेश यादव,जिला महासचिव अखिलेश भारती,जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह, कृष्णा यादव,शशिराज, अभय यादव,अमरेश यादव,जिला सचिव फैयाज अहमद,सूर्यमणि भारती,राजकुमार चौहान, यशवंत यादव,सारिम दानियाल,अबु नासिर,सादिक,नजबुल,सत्यांशु,शिवम गुप्ता,अभिषेक कुमार,दीपू यादव विधानसभा अध्यक्ष मधुबन,इकाई अध्यक्ष मो.आसिफ अल्ताफ़ आलम,मो.दानिश,मुमताज,जुनैद,फैजान खान,सलीम,आशुतोष यादव,समीर,कलीम,आदि छात्र नवजवान उपस्तिथ रहे।


Posted

in

by

Tags: