मऊ- समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आज पूर्व विधायक स्वर्गीय कपिलदेव यादव की पुण्यतिथि पर निव. जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में पुष्प, माला चढ़ा श्रध्दा सुमन अर्पित कर उनके जीवन पर चर्चा एंव व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विधायक जी गरीब किसान परिवार में जन्मे थे, अपनी शिक्षा दिक्षा गाँव में ही पूरी की अपने जीवन काल में हमेशा संघर्ष जारी करते हुए अपने ग्राम सभा में लगातार लग भग 25 वर्ष तक प्रधान पद पर कार्यरत थे तथा मधुबन विधानसभा से विधायक पद पर विजयी हुए, घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी से चूनाव लड़े मगर बहुत कम मतों से प्राजित हुवे उन्होंने एक बार बलिया से लोक सभा का चुनाव पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह के मुकाबले में कम मतों से प्राजित हुए, विधायक जी हमेशा गरीबों, मज़दूरों, किसानों की मदद करने में अग्रसर रहते थे कुछ अराजक तत्वों द्वारा दिनांक 4 जुलाई 2010 को मझवारा मेन बाज़ार में हत्या कर दी गई जो निन्दनीय थी।
आज की श्रध्दांजलि सभा में मुख्य रूप से जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी,रामधनी चौहान,मास्टर बाबूलाल यादव,दिलीप पाण्डेय, शाहनवाज आलम, गौरव पाण्डेय,योगेन्द्र यादव,रामविलास यादव, रत्नेश भारतीय आदि नेता उपस्थित थे
पूर्व विधायक कपिलदेव यादव की पूण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
Posted
in
by
Tags: