मऊ – नगर निकाय का चुनाव आज सकुशल संपन्न हो गया, मतदाताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिका में बंद कर दिया है।
मऊ नगर पालिका परिषद चेयरमैन पद के लिए 8, कोपागंज में 14, अदरी में आठ, कुर्थी जाफरपुर में 13, घोसी में 9, अमिला में 15, दोहरीघाट में 8, मुहम्दाबाद गोहाना में 6, वलीदपुर में 13, चिरैयाकोट में 12 एवं मधुबन में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
इसी तरह सदस्य पद हेतु नगर पालिका परिषद मऊ में 268, नगर पंचायत कोपागंज में 82, अदरी में 47, कुर्थी जाफरपुर में 100, घोसी में 87, अमिला में 82, दोहरीघाट में 52, मुहम्दाबाद गोहाना में 99, वलीदपुर में 85, चिरैयाकोट में 92 एवं मधुबन में 86 प्रत्याशी मैदान में थे। सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने मतपेटिका में बंद कर दिया है। जिसका परिणाम 13 मई को आएगा।

प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिका में बंद, 13 को आएगा परिणाम
Posted
in
by
Tags: