मऊ- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आनंद कुमार दुबे का प्रथम आगमन जनपद कार्यालय पर हुआ। प्रदेश प्रवक्ता के प्रथम आगमन से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला तथा ढोल नगाड़ों से अतिथि का स्वागत किया।
अपने स्वागत से अभिभूत प्रदेश प्रवक्ता ने कार्यकर्ताओ और पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
जनपद कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश में चल रही सरकार स्वतंत्र भारत की सबसे सफल सरकार है।
केंद्र में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी जैसा नेतृत्व पूरे विश्व में नहीं है। योग्य नेतृत्व में लगातार जनहितकारी निर्णय लिए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले चार वर्ष में जितने लोककल्याणकारी कार्य किए है उतने पिछले चालीस वर्ष में नहीं हुए।
अपराधियों के लिए उत्तर प्रदेश में कोई जगह सुरक्षित नही है प्रदेश अपराधमुक्त हो चुका है।
उत्तर प्रदेश में निवेश की होड़ लगी है, उद्यमियों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदेश के अंदर तैयार हो चुका है। प्रदेश की जी डी पी अब तक के उच्चतम स्तर पर है, व्यापारियों के अंदर सुरक्षा का माहौल बन चुका है, प्रदेश के व्यापारी अब सुरक्षित वातावरण में अपने व्यापार को बढ़ा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के अंदर विपक्ष मुद्दा विहीन हो चुका है, विपक्ष के नेता और कार्यकर्ता अराजकता के बल पर अपनी राजनीति चमकाना चाहते है लेकिन वो सफल नही होंगे।
जनता नेतृत्व विहीन और वोटों की राजनीति करने वाले विपक्ष की विध्वंसकारी नीति को समझ चुका है।
केंद्र में मोदी जी की सरकार आने के बाद पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। देश की विदेश नीति, आर्थिक नीति, और सामरिक नीति ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है।
अब पूरी दुनिया के सभी बड़े मंचों पर भारत अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवा रहा है। पूरे विश्व में भारत को सुना जा रहा है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता,मनोज राय,अरविंद सिंह,अखिलेश तिवारी,संतोष सिंह,आनंद प्रताप सिंह,अशोक सिंह,बजरंगी सिंह,राकेश मिश्रा,संगीता द्विवेदी,संजय पाण्डेय,संजीव जायसवाल,अनिल श्रीवास्तव,सत्यमित्र सिंह,रामाश्रय मौर्य,सुनील यादव,राघवेंद्र शर्मा,अभिषेक राय,राधेश्याम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश प्रवक्ता आनंद कुमार दुबे के प्रथम जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
Posted
in
by
Tags: