मऊ – आजादी के 75 में अमृत महोत्सव व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में आज शारदा नारायन ब्लड बैंक एंड कॉम्पोनेन्ट सेंटर में शारदा नारायन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे कुल 45 लोगो ने महादान किया। कार्यक्रम की शुरुआत सी0ओ सदर धनञ्जय मिश्रा ने रक्तदान करके किया। सी0एम0ओ मऊ धीरज अग्रवाल ने उनको प्रशश्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सी0एम0ओ मऊ धीरज अग्रवाल ने लोगों से कहा की रक्तदान करने का संकल्प लेने का आग्रह करते हुए कहा कि उनके योगदान से अनगिनत कीमती जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। ‘रक्तदान अमृत महोत्सव’ के तौर पर रक्तदान करने के लिए आरोग्य सेतु ऐप या ई-रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकरण कराने का अनुरोध किया। यह महोत्सव राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एक अक्टूबर तक मनाया जाएगा। सी0ओ सदर धनञ्जय मिश्रा ने रक्तदान देने के बाद कहा की इसका कोई मोल नहीं है।एक लोग के रक्तदान से 3 लोग की ज़िंदगिया बचायी जा सकती है। आगे अस्पताल के चैयरमेन डॉ संजय सिंह ने सभी रक्तदाताओ को प्रशस्ति पत्र देकर समान्नित किया तथा पहली बार रक्तदान करने वालो को प्रोत्साहित भी किया। अंत में उन्होंने कहा की ब्लड की पूर्ति ब्लड से ही संभव है। ब्लड बैंक में ब्लड रहने पर ही किसी मरीज को बचाया जा सकता है।हर माह हमारे यहाँ ब्लड बैंक में 35 से 40 यूनिट ब्लड की ज़रुरत थेलिसिमिया बच्चो को होती है। हीमोफीलिया व थैलेसीमिया जैसी लाइलाज बीमारियों में रक्त की ज़रूरत पड़ती है । थैलेसीमिया से पीड़ित व्यक्ति को हर 15 से 20 दिनों में खून चढ़वाना पड़ता है। अगर पीड़ित को समय पर खून ना चढ़ाया जाए तो मरीज की मृत्यु हो जाती है। कार्यक्रम में थेलिसमिया वेलफेयर एसोसिएशन एव शारदा नारायण इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पारा मेडिकल साइंसेज का महत्वपूर्ण योगदान रहा। । इस मौके पर एडिशनल सी0एम0ओ मऊ आर्यन सिंह , मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह ,थेलिसिमिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अज़हर फ़ैज़ी, सचिव रवि कुशवानी,समाजसेविका पूजा राय,खालिद मुस्तफा,ब्लड बैंक इंचार्ज ऋतुराज,रक्तदाताओ में रजनीश सिंह , जावेद,अनस ,अंशु, आदि लोग उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शारदा नारायन हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, कार्यक्रम की शुरुआत सी0ओ सदर धनञ्जय मिश्रा ने रक्तदान करके की
Posted
in
by
Tags: