प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर अपशब्दों का प्रयोग करने वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्री का भाजपा समर्थकों ने फूंका पुतला

मऊ- पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर अपशब्दों का प्रयोग किए जाने के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च निकाला।
पैदल मार्च भाजपा कार्यालय से जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आरम्भ होकर आजमगढ़ मोड़ तक चला वहां जाकर कार्यकर्ताओं का समूह एक जनसभा में परिवर्तित हो गया वहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा की पाकिस्तानी विदेश मंत्री का बयान निहायत ही घटिया और बचकाना है।
बिलावल भुट्टो ने अपने बयान के माध्यम से पाकिस्तान की सरकार की रीति और नीति का चिट्ठा पूरी दुनिया के सामने खोल कर रख दिया है। आज भारत के प्रधानमंत्री की लोकप्रियता का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री हो या प्रधानमंत्री या पूरी पाकिस्तानी सरकार इन सब की हैसियत प्रधानमंत्री मोदी के सामने सूरज के सामने दीपक के लौ की तरह है। अपनी विध्वंसकारी नीतियों के कारण आज पाकिस्तान गर्त में जा रहा है वही भारत तेजी से सशक्त हो रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न सिर्फ भारत बल्कि पूरे दक्षिण एसिया को एक सशक्त नेतृत्व प्रदान किया है। भारत के साथ दोयम दर्जे का बर्ताव करने वाले पश्चिमी देश अब भारत सरकार के सामने आशा भरी निगाह से देख रहे है।
कोविड काल में वैक्सीन व अन्य जीवन रक्षक दवाओं के निर्यात से जहां भारत सरकार ने विदेशों के करोड़ों लोगों की जान बचाई वहीं दुनिया के सामने आए अनाज के संकट के समय भी अनाजों का निर्यात करते हुए संकट मोचन की भूमिका निभाई।
आज भारत मोदी जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया का संकट मोचन बन कर मजबूती से खड़ा है। वहीं पाकिस्तान अपने कुकर्मों के कारण अंधकार में गुम होता जा रहा है लेकिन फिर भी निर्लज्जता के साथ पाकिस्तान के नेता अपने किए पर पर्दा डालने के लिए दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
भारत जहां दुनिया में दवा अनाज कपड़े और प्रतिभा निर्यात कर रहा है वहीं पाकिस्तान आतंकवाद निर्यात कर रहा है। भारत जहां दुनिया के लिए संजीवनी का कार्य कर रहा हैं वहीं पाकिस्तान दुनिया के लिए क्षय रोग की तरह हो गया है।

                 इस अवसर पर मुन्ना दुबे अरविंद सिंह देवेंद्र सिंह अखिलेश तिवारी अशोक सिंह संतोष सिंह आनंद प्रताप सिंह रामाश्रय मौर्य नूपुर अग्रवाल विनोद वर्मा सत्यमित सिंह रामानुज सिंह मयंक मद्धेशिया अंजनी सिंह सचिंद्र सिंह गनेश सिंह संजीव जैसवाल प्रवीण सिंह सुधीर सोनकर सुनील यादव राहुल उपाध्याय कृष्ण कांत राय अरुण कुमार जलज धर्मेंद्र राय लक्ष्मी चौहान तहरीर चतुर्वेदी पुनीत यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Posted

in

by

Tags: