मऊ – परियोजना अधिकारी डूडा डॉ0 ददन कुमार ने बताया कि जनपद मऊ में सीमा विस्तार हुए क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत कैम्प के माध्यम से आवेदन लिया जा रहा है। केवल सीमा विस्तार क्षेत्र के इच्छुक आवेदक आवेदन कर सकते है। आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन का पेपर अनिवार्य है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत किसी भी प्रकार की कोई धनराशि की मांग नहीं की जाती है। यह योजना पूर्णतया निःशुल्क है। आवेदन के नाम पर किसी के द्वारा पैसे की मांग की जाती है तो इसकी जानकारी परियोजना अधिकारी, डूडा मऊ के मो0नं0 8573002300 पर तत्काल सूचित करें।

प्रधानमंत्री शहरी आवास हेतु करें आवेदन, योजना का लाभ सीमा विस्तार में आए ग्राम पंचायतों के लिए
Posted
in
by
Tags: