प्राइवेट अस्पतालों के लिए केंद्र सरकार ने तय किए वैक्सीन के दाम,स्पूतनिक-वी से महंगी है देशी कोवैक्सीन

केंद्र सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों के लिए कोरोना वैक्सीन के अधिकतम दाम तय कर दिया है। अगर आप किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में कोविशील्ड लते हैं तो आपको 780 रुपए देने होंगे। इसके अलावा कोवैक्सीन के लिए 1410 और रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी के लिए 1145 रुपए खर्च करने होंगे। आपको बता दें कि इसमें प्रतिशत जीएसटी के साथ-साथ 150 रुपए का सर्विस चार्ज भी शामिल है।आपको बता दें कि वैक्सीन निर्माताओं द्वारा वर्तमान में घोषित कीमतों के आधार पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने निजी अस्पतालों के लिए वैक्सिन के दाम तय किए हैं।


Posted

in

by

Tags: