मऊ- मऊ जिले के सदर विधायक मुख्तार अंसारी को फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में आज शुक्रवार को कोर्ट से जमानत मिल गई है।
मामले के अनुसार, विधायक मुख्तार अंसारी ने अपने लेटर पैड पर कुछ लोगों को असलहा का लाइसेंस दिए जाने की सिफारिश जिलाधिकारी से की थी। बाद में जांच में उन सभी लोगों के पते फर्जी पाए गए। इस आधार पर दक्षिणटोला थाने में मुख्तार अंसारी सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
मुख्तार की जमानत को लेकर आधे घंटे तक अभियोजन व बचाव पक्ष में तीखी बहस हुई। इस दौरान सदर विधायक के विरुद्ध कोई कूटरचना व षड़यंत्र का साक्ष्य न पाने पर जिला जज शंकर लाल ने मुख्तार की जमानत अर्जी मंजूर कर ली।अंसारी को एक-एक लाख के दो बंधपत्र व इसी धनराशि का मुचलका प्रस्तुत करने पर रिहा करने का आदेश दिया गया

