मऊ – चौबीस घंटे में लगभग चालीस बार फाटक बंद और जाम की समस्या से शहरवासियों को निजात मिलने वाली है, लंबे समय से ओवरब्रिज बनाने की मांग का सपना अब साकार होने वाला है इसके लिए शासन से 98.83 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है, अब ब्रिज बनने में किसी तरह का कोई अवरोध नहीं है। राज्य सेतु निगम आज़मगढ़ के उप परियोजना प्रबंधक आरएस राय के अनुसार ब्रिज निर्माण कार्य शूरू होने के बाद इसे पूरा होने में लगभग तीन वर्ष का समय लगेगा।
नव वर्ष के पहले सप्ताह में शहर वासियों को मिली इस बड़ी सौगात से लोग प्रसन्न नज़र आ रहे हैं क्योंकि जाम के झाम के सर दर्द से छुटकारा मिलने जा रहा है।

फाटक बंद से मिलेगी निजात: बालनिकेतन क्रासिंग पर बने गया ओवरब्रिज, 98.83 करोड़ रुपए शासन से मंजूर
Posted
in
by
Tags: