बंग्लादेशी लड़की का मऊ के लड़के से फेसबुक से हुआ प्यार, अब पहुंचे जेल

मऊ – थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 21 नवंबर 2021 को ब्रम्हस्थान थाना कोतवाली से एक दम्पत्ती को पकड़ा गया, पकड़े गये दम्पत्ति में लड़के की पहचान गुलशन राजभर (उम्र लगभग 25 वर्ष) पुत्र श्रवण राजभर नि0 युसुफपुरा ड़ाडी थाना कोपागंज के रूप में एवं लड़की की पहचान फरजाना खातून उर्फ सोना राजभर (उम्र लगभग 26 वर्ष) पुत्री फरमान अली खान नि0 असनारा थाना मधुपुर जिला तन्गेल बाग्लादेश के रूप में हुई तथा कब्जे से 02 फर्जी पासपोर्ट (भारत व बांग्लादेश), आधार कार्ड व बैंक पासबुक इत्यादि बरामद किया गया।
कड़ाई से पूछताछ के दौरान महिला द्वारा बताया गया कि जार्डन में नौकरी के दौरान फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती उक्त गुलशन कुमार से हो गयी तथा दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। हम एक दूसरे से बात करके माह अक्टूबर 2020 में अपने देश बांग्लादेश से नाव से भारत में पश्चिम बंगाल आ गयी तथा वहां से बस से कोलकाता आयी जहां पर गुलशन मेरा इंतजार कर रहा था, हम दोनों गुलशन के गांव आ गये। हम दोनों मिलकर यहां का फर्जी आधार कार्ड सोेना राजभ पत्नी गुलशन राजभर के नाम से बनवाया फिर दोनों विवाह सम्बन्ध नोटरी शपथ पत्र बनवाये तथा एस0बी0आई0 बैक में खाता भी खुलवाया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 456/21 धारा 419,420,467, 468,471 भादवि व 12 पासपोर्ट एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।


Posted

in

by

Tags: