मऊ – बकरीद त्यौहार के पूर्व संध्या के अवसर पर जनपद मऊ में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आज सायंकाल पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अविनाश पाण्डेय, श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक मऊ, श्री धनंजय मिश्रा क्षेत्राधिकारी नगर एवं भारी पुलिस बल एवं पीएसी के साथ मऊ नगर क्षेत्र के संवेदनशील/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में कोतवाली से लेकर शाही कटरा होते हुए घास बाजार, संस्कृत पाठशाला, औरंगाबाद, मिर्जाहादीपुरा थाना दक्षिणटोला तक रूट मार्च किया गया तथा आमजन में शांति/सुरक्षा व्यवस्था का एहसास दिलाया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, सरायलखंसी, दक्षिणटोला, थानाध्यक्ष महिला थाना सहित भारी संख्या में मऊ पुलिस व पीएसी के जवान उपस्थित रहे।

बकरीद त्यौहार के पूर्व संध्या पर एसपी मऊ के नेतृत्व में किया गया रूट मार्च
Posted
in
by
Tags: