मऊ- श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ द्वारा श्री सुशील घुले पुलिस अधीक्षक, मऊ के साथ दुबारी-गजियापुर-हाहानाला बांध, बाढ़ चैकी हाहानाला एवं परसिया जयराम गिरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हाहानाला पर अंकित गेज पर नदी का स्तर 65.75 मीटर पर या गया जो कि खतरे के निशान (66.31 मी.) से 56 सेमी नीचे पाया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा बंधे का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि बंधे पर निरन्तर गश्त किया जाए एवं रेनकट अथवा रैटकट पाए जाने पर तत्काल उसकी मरम्मत की जाए। बाढ़ चैकी पर लगाये गये कर्मचारियों/अधिकारियों की डयूटी नियमित चेक की जाय। अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई, मऊ को निर्देशित किया गया कि सभी बाढ़ चैकियों पर रेनकोट, छाता एवं लाईफ जैकेट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। वायरलेस सेट को हमेशा क्रियाशील स्थिति में रखा जाय। नदी के बढ़ते हुये जलस्तर को देखते हुए उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि बांध के आसपास के ग्रामवासियों को बाढ़ की आपदा से बचने के लिए सतर्क रहने हेतु नियमित संवाद स्थापित करते हुये बाढ़ की स्थिति से उन्हंे अवगत कराया जाय तथा बाढ़ चैकियों का औचक निरीक्षण किया जाय जिससे कि कर्मचारियों/अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके।ह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी दशा में कार्य की गुणवत्ता प्रभावित नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान श्री लाल बाबू दूबे उपजिलाधिकारी मधुबन, श्री राहुल गुप्ता तहसीलदार, श्री विरेन्द्र पासवान अधिशाषी अभियन्ता- सिंचाई, क्षेत्राधिकारी-मधुबन एवं थाना प्रभारी-मधुबन उपस्थित थे।
