मऊ – भारत की स्वतंत्रता के 75 में वर्ष में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मऊ जनपद के कासिमपुर गांव में भारत के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की श्रद्धांजलि सभा के रूप में भारत माता की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर योद्धाओं की याद में 75 फलदार आम के पौधे आम जनमानस के लिए वितरित किए गए। कार्यक्रम में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना बलिदान देने वाले झांसी की रानी लक्ष्मी बाई मंगल पांडे खुदीराम बोस चंद्रशेखर आजाद सुभाष चंद्र बोस भगत सिंह राजेंद्र लाडी रोशन सिंह सुखदेव राजगुरु से लेकर के वर्तमान समय में देश के बहादुर सैनिकों के योगदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष दिल्ली विश्वविद्यालय शक्ति सिंह द्वारा बलिदानियों के याद में 75 वृक्ष 75 लोगों को दिया गया । यह वृक्ष CDS विपिन रावत सहित 13 बलिदानियों के नाम से लगाया जाएगा । शक्ति सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुवे कहा कि यह देश के लिए सर्वोच्च बलिदान है , देश CDS विपिन रावत को हमेशा याद रखेगा । लोक कल्याण सेवा न्यास द्वारा कासिमपुर में लगाये गए 2000 वृक्षों की प्रसंसा की । उन्होंने लोक कल्याण के लिए 101 वृक्ष लोक कल्याण सेवा न्यास को दान दिया। स्वदेशी जागरण मंच के पंकज तिवारी ने कहा कि
भारत एक ऐसा देश है जिसको हम माता की संज्ञा देते हैं यह कोई भूमि का टुकड़ा नहीं बल्कि हमारी मातृभूमि इसके लिए हम सबके मन में श्रद्धा और बंधन होना चाहिए उस प्रकार की भावना से ही अपने देश की आजादी को अक्षण रख सकते हैं और एक बार पुनः हमारा देश सोने की चिड़िया होगा ऐसा हमारा विश्वास। इस अवसर पर न्यास के अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह , संरक्षक संगीता द्विवेदी , मृत्युंजय द्विवेदी, जितेंद्र कुमार , सचिंद्र सिंह , अंजनी सिंह , हरिशंकर यादव , कुंदन कुमार , राजन वैदिक , मंगलेश सिंह , प्रबल सिंह , राधेश्याम , बृज मोहन , माधव प्रकाश पाण्डेय ,अर्चना सिंह , पूजा पांडेय , नकुल यादव , बृजेश चौरसिया , राजेश गोस्वामी , प्रज्ज्वल चौबे , प्रवीण पांडेय , पृथ्वी राज चौहान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

बलिदानियों की याद में 75 फलदार पौधे किए गए वितरित
Posted
in
by
Tags: