बाढ़ से प्रभावित 11568 किसानों के खाते में भेजी गई रुपया 7,6472132 करोड़ की धनराशि

मऊ – वर्ष 2022 में जनपद मऊ की तहसील मधुबन में आई बाढ़ से प्रभावित/क्षतिग्रस्त हुई फसलों के मुआवजे की धनराशि संबंधित कृषकों के खाते में ई-पेमेंट के माध्यम से भेज दी गई है। तहसील मधुबन कुल 11568 कृषकों के आवेदन पत्रों की जांच कर रकबे के अनुसार अनुमन्य धनराशि का भुगतान किया गया है। जनपद स्तर से कुल 11568 कृषकों को रुपया 76472132 करोड़ की धनराशि भेजी गई है। अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित कराया जा रहा है कि प्रत्येक प्रभावित कृषक को अनुमन्य मुआवजे की धनराशि का भुगतान ससमय किया जाए यदि किसी प्रभावित लाभार्थी को किसी कारणों से मुआवजे की धनराशि प्राप्त न हो पाई हो तो वह तत्काल तहसील मधुबन में संपर्क स्थापित कर अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें, जिससे पात्रता की दशा में संबंधित को मुआवजे की धनराशि उपलब्ध कराई जा सके।


Posted

in

by

Tags: