बिजली की विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

मऊ – आज शहर काँग्रेस कमेटी मऊ के नेतृत्व में बिजली की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग मऊ को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि विद्युत कटौती चरम सीमा पर है जिससे शहर की जनता परेशान है बुनकरों को पहले की तरह पास बुक पर फ्लैट रेट पर बिजली दी जाए।शहर उपाध्यक्ष रमन पांडेय ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा मनमाने ढंग से बिजली बिल भेजकर प्रताड़ित किया जा रहा है यदि इन समस्याओं को बिजली विभाग जल्द से जल्द समाधान नही करता है तो आने वाले समय में शहर कांग्रेस कमेटी बिजली विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी।
इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष रफी अतहर अंसारी, मनोज गिहार, सचिव वकील अंसारी, रवि खण्डलवाल, अजीजुर्रहमान, सर्वेश कुमार, फ़हद फरदीन, अबुल फैज, शहर अध्यक्ष अल्पसंख्यक शमीम इंजीनियर, वरिष्ठ नेता सोहैल नोमानी, शशिकांत राय, सुहेल नोमानी, शमिमुल हसन, शमशुल हसन, रामकरन यादव, मो0 सलिम उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: