पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले द्वारा आज दिनांक 07.06.2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भ्रमण के दौरान बिना मास्क के टेलीफोन ड्यूटी कर रहे आरक्षी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुये चालान किया गया तथा सभी पुलिसकर्मी को मास्क लगाने तथा कोविड नियमों के अनुपालन के सम्बन्ध में सख्त दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही साथ कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत चेकिंग अभियान के क्रम में दिनांक 06/07.06.2021 को प्रातः 07 बजे तक जनपद मऊ पुलिस द्वारा स्थापित समस्त 28 बैरियर प्वाइंट पर चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान कुल 1088 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 91 वाहनों का चालान किया गया। बिना मास्क के घूमनें/लाकडाउन का उलंघन करने वाले 45 व्यक्तियों का चालान कर 11 हजार 100 रूपये जुर्माना वसूला गया।

बिना मास्क के ड्यूटी पड़ी मंहगी, किया गया चालान
Posted
in
by
Tags: