बुनकर के बेटे ने किया मऊ का नाम रौशन, इंडियन नेवी में सब-लेफ्टिनेंट पद पर हुआ चयन

मऊ – कहते हैं कि इंसान के अंदर, लगन, मेंहनत और कुछ करने का जज़्बा हो तो एक ना एक दिन वह अवश्य सफलता प्राप्त करता है।
ऐसा ही कर दिखाया है मऊ के एक बुनकर बाप के बेटे शाह फहद ने। मऊ के मुहल्ला नवापूरा पूरब निवासी इम्तियाज़ अहमद के बेटे शाह फहद ने इंडियन नेवी में सब-लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर मऊ का नाम रौशन किया है।
शाह फहद की पढ़ाई कक्षा 6 से 12 तक सैनिक स्कूल रीवा से हुई।
2018 में 12 पास करते ही शाह फहद ने UPSE NDA का इम्तेहान पास कर के UPSE NDA में चयनित हो गये, फिर 4 साल की कड़ी मेहनत के साथ नौसेना में बड़े अधिकारी के पद पर भर्ती हो गई।
शाह फहद की इस सफलता पर लोगों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।


Posted

in

by

Tags: