न्याय पंचायत कमेटियों के गठन के पश्चात ग्राम पंचायत स्तर पर कमेटियों का होगा गठन: डॉक्टर जनक कुशवाहा

मऊ जनपद के हलधरपुर में आज संगठन सृजन अभियान के संदर्भ में एवं बूथ स्तर पर मजबूत संगठन बनाने हेतु कांग्रेस की मीटिंग का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मऊ जिले के प्रभारी डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा की न्याय पंचायत कमेटियों के गठन के पश्चात ग्राम पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ बूथ स्तर से पार्टी को मजबूत करने हेतु कांग्रेस जन लग जाए समय-समय पर इसकी समीक्षा होती रहेगी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने न्याय पंचायत एवं बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए उन्होंने कहा कि न्याय पंचायतों के गठन की प्रक्रिय शीघ्र पूरा करना चाहिए उन्होंने कहा कि मऊ के निर्माण और विकास गति पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय के निधन के पश्चात रुक गई आज कांग्रेस के जनप्रतिनिधि की आवश्यकता है जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि पूरे जनपद में न्याय पंचायत की कमेटियों का गठन का कार्य शीघ्र पूरा हो जाएगा उन्होंने पार्टी द्वारा चलाए गए अनेक कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी उपस्थित लोगों का स्वागत किया कार्यक्रम के आयोजक एवं पीसीसी के सदस्य माधवेंद्र बहादुर सिंह ने बूथ स्तर से आए हुए कांग्रेस जनों का स्वागत किया और कहा कि मऊ विधानसभा के प्रत्येक गांव में लगातार न्याय पंचायत की कमेटियों के गठन का कार्य चल रहा है पूर्वांचल की सबसे मजबूत बूथ कमेटी मऊ सदर विधानसभा की होगी कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने किया और कहा कि निर्माण और विकास हेतु में पुनः कांग्रेश की जरूरत है इसके लिए न्याय पंचायत एवं बूथ स्तर पर मजबूत टीम की आवश्यकता है कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम नारायण शर्मा ने की इस अवसर पर जिला महासचिव नजीर अहमद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव राय जिला पंचायत के सदस्य बबलू यादव रवि प्रकाश प्यारेलाल जयंत सिंह महेंद्र यादव बलजीत चौहान आकिब खान नरसिंह रमेश चंद्र सिंह विनय गौतम राजेश यादव ने अपने अपने विचार व्यक्त किए सभा में सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित थे इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर अविनाश सिंह एवं धर्मेंद्र राम ने दर्जनों कांग्रेस जनों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की ।
