बैजनाथ यादव की 01 करोड़ 55 लाख रुपये कीमती अचल सम्पत्ति धारा 14(1) गैंगेस्टर के तहत की गई जब्त

मऊ – संगठित अपराध/अपराधियों के विरुद्ध मऊ पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 09.07.2022 को क्षेत्राधिकारी नगर मय पुलिस बल एवं राजस्व टीम के साथ, मुख्तार अंसारी गैंग के मुख्य सहयोगी बैजनाथ यादव पुत्र खुद्दी निवासी सरवां थाना सरायलखंसी मऊ द्वारा अपराध से अवैध धन से अर्जित ग्राम सरवां स्थित अराजी संख्या 797 मि0 में रकबा 0-70हे0 भूमि जिसका बाजारु मूल्य 01 करोड़ 55 लाख रुपए हैं, मुनादी कर कुर्की की कार्रवाई की गयी तथा उक्त कुर्क की गयी।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा दिनांक 06-07-2022 को संस्तुति पत्र आख्या सहित जिलाधिकारी मऊ को प्रेषित किया गया जिस पर जिलाधिकारी मऊ द्वारा दिनांक 08.07.2022 को उक्त अचल सम्पत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया।


Posted

in

by

Tags: