मऊ- भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा चुनाव संचालन समिति की आवश्यक पुरानी तहसील सहादतपुरा में सम्पन्न हुई।
बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मंत्री भाजपा अरविंद मेनन रहे।
राष्ट्रीय मंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा की उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव बिल्कुल पास आ चुका है अतः हम सभी को पूरी ताकत के साथ पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन करते हुए चुनाव के रण क्षेत्र में उतरना है।
सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को चुनाव के संबंध में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा चुकी हैं, अब सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए धरातल पर उतरकर पार्टी के कार्यों को निस्पादित करें।
जनपद के सभी चारों विधानसभाओं में विधानसभा चुनाव संचालन समिति का गठन हो चुका है, जिसमे अलग अलग कार्यकर्ता को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई है।
बूथ से लेकर शक्ति केंद्र तक और मंडल से लेकर जिला तक हर एक कार्यकर्ता हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही हमारी ताकत है।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी सहजानंद राय,सुनील कुमार गुप्ता,रामाश्रय मौर्य, भरत लाल राही,संगीता द्विवेदी,रमेश राय,कृष्ण कांत राय,छोटू प्रसाद,सुनील यादव,अंजनी सिंह,मयंक मद्धेशिया,राहुल उपाध्याय, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
