भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही पिछड़ा वर्ग का अधिकार पूर्ण रूप से सुरक्षित:राम प्रवेश राजभर

मऊ- भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में पार्टी के जनपद कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में पिछड़े वर्ग से 27 मंत्री बनाकर एक नया इतिहास लिखा है जिसके समर्थन में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मऊ जिला इकाई के कार्यकर्ता जनपद कार्यालय पर बैठकर आभार व्यक्त करते हैं।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम प्रवेश राजभर ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में केंद्र सरकार के 76 मंत्रियों में से 27 पिछड़े वर्ग के सांसदों को केंद्र की सरकार में प्रतिनिधित्व देना देशभर के पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए गौरव एवं सम्मान की बात है।
52% पिछड़े वर्ग को राजनीति में किसी दूसरे अन्य सरकारों एवं राजनीतिक दलों द्वारा केवल अब तक वोट के लिए प्रयोग किया जाता रहा है लेकिन सत्ता में हिस्सेदारी और संवैधानिक अधिकारों को दिलाने का काम केवल भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा किया गया है ।
जिलाध्यक्ष राम प्रवेश राजभर ने कहा कि भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांतों को पूरा करता है जिसका प्रतिफल से आज मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में प्रदेश के पिछड़े वर्ग के लोग पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को जीत दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पिछड़ा वर्ग और हमारा अधिकार पूर्ण रूप से सुरक्षित है।
बैठक में कौशल चौहान, आशुतोष नारायण पाल,अवधेश मौर्य,मितरंजन राजभर,सुनील यादव,भारतभीम चौहान,पियूष साहनी,राजू विश्वकर्मा,अशोक राजभर इत्यादि रहे।


Posted

in

by

Tags: