भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से पार्टी के साथ काम करते हैं: सहजानंद राय

मऊ- भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद संगठन के प्रभारी सहजानंद राय के प्रथम आगमन पर भुजौटी स्थित एक प्लाजा में कामकाजी बैठक आहूत की गई।
जनपद में प्रथम आगमन पर जिला प्रभारी सहजानंद राय ने सेक्टर व बूथों की समीक्षा करने के साथ ही कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से पार्टी के साथ काम करते हैं, बहुत से वरिष्ठ कार्यकर्ता ऐसे हैं जिन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी के उत्थान हेतु समर्पित कर दिया। हमने राष्ट्रवाद के उत्थान हेतु तमाम कार्य किए हैं, हमारे पार्टी के कार्यकर्ता तमाम विपरीत परिस्थितियों के बाद भी नहीं डिगे, यही कारण है की आज हमारी केंद्र में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी की सरकार चल रही है। हमारा कार्यकर्ता अपनी भावनाओं से ऊपर पार्टी के कार्य को रखता है क्योंकि हम जानते हैं की मजबूत भाजपा ही मजबूत भारत की आधारशिला है।
संगठन के अंदर समावेश हमे मजबूती प्रदान करता है, संगठन के कार्यकर्ताओं में मतभेद हो किंतु मनभेद के लिए कोई जगह नही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सुचिता और पारदर्शिता से काम करते हैं।
संगठन के कार्यकर्ता दृढ़ निश्चय कर लें की हमे पार्टी के हित में एकता बनाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार की सफल योजनाओं का प्रचार करते हुए जनसमर्थन हासिल करना है।

         बैठक को अरविंद सिंह,अरिजित सिंह,सुनील कुमार गुप्ता,अखिलेश तिवारी,बजरंगी सिंह,डा0 एच सिंह,अशोक सिंह,भरत सिंह ने भी संबोधित किया।

    बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने तथा संचालन रामाश्रय मौर्य ने किया।
            इस अवसर पर विजय नारायण शर्मा,संतोष सिंह,आनंद प्रताप सिंह,अनिल श्रीवास्तव,संगीता द्विवेदी,संजय पाण्डेय,राकेश मिश्रा,राधेश्याम सिंह,नूपुर अग्रवाल,कृष्ण कांत राय,सुनील यादव,राघवेंद्र शर्मा,रामप्रवेश राजभर,मुन्ना राजभर,इंद्रदेव प्रसाद,आनंद चौधरी,सुब्बाराव,हेमंत राय,सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Posted

in

by

Tags: