मऊ – जिला निर्वाचन अधिकारी/अमित सिंह बंसल ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी बी0एल0ओ0 को अपने-अपने निर्धारित मतदेय स्थल पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। जिले के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण/समाज सेवी संगठनों से भी अपील है कि मजबूत लोकतंत्र में सबकी भागीदारी के लिए 01 जनवरी,2022 को 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पात्रों का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने तथा अपात्र मतदाताओं का नाम हटाने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम जोड़वाने के लिए तिथि निर्धारित की गई थी, जो दिनांक 01.11.2021 से दिनांक 30.11.2021 तक थी, को संशोधित कार्यक्रमानुसार दिनांक 05.12.2021 तक बढा दिया गया है। इसमें जन सामान्य से दावे और आपत्तियां जैसे फार्म-6, 7, 8 व 8ए प्राप्त किये जायेगें।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में किया गया संशोधन, मतदाता बनने की तिथि 05 दिसम्बर तक
Posted
in
by
Tags: