भीषण गर्मी के कारण लू (हीटवेव)के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में ही लू से बचाव हेतु सारी तैयारियां पूर्ण

लू (हीटवेव) को लेकर जिला प्रशासन की सजगता से लू के प्रकोप से जनपद सुरक्षित

लू (हीट वेव)से बचाव हेतु सारी तैयारियां पूर्व में ही कर लेने से लू के प्रकोप से बचने में मिली मदद

जनपद में भीषण गर्मी के कारण लू (हीटवेव)के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में ही लू से बचाव हेतु सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी,जिसके कारण जनपद में लू से किसी के भी मृत्यु का प्रकरण अभी तक प्रकाश में नहीं आया है।
पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने लू से बचाव हेतु किए जाने वाले कार्यों की संबंधित विभाग के अधिकारियों साथ बैठक कर सारी तैयारियां पूर्व में ही करने के निर्देश दिए थे, जिसके क्रम में समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवम् जिला चिकित्सालय में लू (हीटवेव) से बचाव हेतु पर्याप्त मात्रा में ओआरएस के पैकेट एवं अन्य आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा प्रत्येक सामुदायिक केंद्रों पर 5 तथा जिला चिकित्सालय में 10 बेड सिर्फ लू (हीटवेव) से प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु सुरक्षित किए गए। मरीजों के परिजनों हेतु समस्त प्राथमिक/समुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला चिकित्सालय पर ठंडे पेयजल की भी व्यवस्था कराई गई है। इसके अलावा जिला चिकित्सालय के समस्त वार्डों में कूलर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। लोगों में लू से बचाव हेतु जागरूकता उत्पन्न करने तथा सावधानियां बरतने हेतु जिला प्रशासन द्वारा तमाम प्रयास भी किए जा रहे हैं, जिसमें पोस्टर/ पंपलेट/होर्डिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी करने के अलावा लोगों से आवश्यक कार्य पढ़ने पर ही घर से बाहर निकलने तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की अपील भी जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। नगरीय क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारियों को स्वच्छ पेयजल के माध्यम से प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले जगहों पर आम लोगों के लिए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में ही की गई तैयारियों के कारण जनपद में लू (हीटवेव) से अभी तक किसी के भी मृत्यु का मामला आधिकारिक रूप से संज्ञान में नहीं आया है।


Posted

in

by

Tags: