भूख प्यास की शिद्दत बर्दाश्त करते हुए नन्ही बच्चियों ने रखा रोज़ा

मऊ- (रिपोर्ट: सईदुज़्ज़फर) पवित्र माह रमज़ान के आज छ रोज़े हो चुके हैं।
कोरोना वायरस के भय के बीच में भी रोजेदारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस उत्साह में छोटे छोटे नन्हे बच्चे भी पीछे नहीं है। जो रमज़ान के शुरू के दिनों से रोजे़ रख इबादत कर रहे हैं।
ऐसी ही एक नन्ही बच्ची मऊ के मुहल्ला चांदपुरा निवासी नौशाद अहमद की छ वर्षीय बेटी रोमैशा नौशाद ने भी आज अपना पहला रोज़ा रखा। ठीक इसी तरह मुहल्ला प्यारेपुरा निवासी शायर ताबिश रैहान की सात वर्षीय बेटी अफीफा रैहान ने भी अपना पहला रोज़ा पूरा किया।
बच्चों के स्कूल मदरसे की भी छुट्टी चल रही है इसलिए ना रोजा रखने में कोई परेशानी हो रही है और ना इबादत करने में।
इन बच्चियों का कहना है कि शाम इफ्तार के वक्त सभी का एक साथ बैठकर इफ्तारी करना अच्छा लगता है।
साथ ही साथ रोज़ा रखने से हमें नेकी भी मिलती है। इन बच्चियों ने पांचों वक्त की नमाज पढ़़ी और कुरान की तिलावत भी की और इफ्तार के बाद घर में ही नमाज़ और तरावीह की नमाज़ पढ़ी।


Posted

in

by

Tags: