भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बर्खास्त

मऊ। जिला विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी अरविंद कुमार सिंह को बुधवार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है मामले की सूचना उच्च स्तरीय अधिकारियों को भेज दी गई है इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है। जिला विकास अधिकारी उमेश चंद तिवारी ने बताया गया कि अरविंद कुमार सिंह ग्राम विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत भट्ट मिला पांडे पार में रुपया 885645.00, ग्राम पंचायत मुजार बुजुर्ग मे रुपया 141205 एवं ग्राम पंचायत सोहण में रुपया 141205 कुल रुपया 1168055 की धनराशि बिना तकनीकी वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के एवं बिना टेंडर कराए अनियमित तरीके से वित्तीय नियमों की अनदेखी कर मनमाने ढंग से शासकीय धन राशि का बिना सक्षम अधिकारी के अनुमोदन लिए ही अपने निजी लाभ के लिए गबन कर लिया है जांच अधिकारी द्वारा जांच में यह पाया गया कि अरविंद कुमार सिंह द्वारा अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए विमुक्त होकर रुपया 1168055 अनियमित तरीके से आहरित कर लिया गया है। जिसके कारण ग्राम पंचायत भट्ट मिला पांडे पार मुजार बुजुर्ग एवं सोहण मे शासकीय धनराशि की क्षति हुई है। अरविंद कुमार सिंह द्वारा घोर अनियमितता व अधमता से ग्रस्त होकर राजकीय कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्व के निर्वहन के प्रति घोर लापरवाही उदासीनता शिथिलता स्वेच्छा चारिता के द्वारा निजी लाभ के लिए ग्राम निधि को शासकीय क्षति पहुंचाई गई है, जो उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 का प्रत्यक्ष उल्लंघन है। अरविंद कुमार सिंह ग्राम विकास अधिकारी विकास खंड बड़गांव को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक किया जाता है तथा किसी अन्य राज्य की सेवा के लिए घोषित किया जाता है।


Posted

in

by

Tags: