मंहगाई के खिलाफ़ पीस पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

मऊ – आज बुधवार को पीस पार्टी के बैनर तले पार्टी कार्यकर्ताओं ने आसमान छूती महंगाई के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया और ज़िलाधिकारी मऊ के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को लिखित मांग पत्र सौंपा जिसमें महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की गई।
इस मौके पर पीस पार्टी सदर मऊ विधानसभा अध्यक्ष मुनव्वर अली, घोसी विधानसभा अध्यक्ष सनाउल्लाह आज़मी, सलाहुद्दीन अंसारी, हाफ़िज़ इमरान, जावेद मुसलमान, अरशद खान, मोहम्मद हसन, इमरान अहमद, मोहम्मद मुर्तुज़ा, दिलशाद अहमद, ज़्याउद्दीन, इक़बाल अहमद, मौलाना अबु बकर, शाहिद सौदागर, मोलवी नोमान, जावेद लुक़मान आदि उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: