मऊ -(रिपोर्ट:सईदुज़्ज़फर:8009543112) – “कौन कहता है कि आसमां में छेद नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों” कवि की ये पंक्तियाँ मऊ की बेटियों ने चरितार्थ कर के दिखा दिया है। आज शिक्षा के क्षेत्र में मऊ की बेटियाँ एक नयी इबारत लिख रही हैं
मऊ के मुहल्ला निज़ामुद्दीनपुरा निवासिनी प्रगति जायसवाल ने अपने माता-पिता के सपने को साकार करने के क्रम में एमबीबीएस की डिग्री हासिल करते हुए डाक्टर बन गयी। प्रगति के डाक्टर बनने की खुशी में घर सहित पूरे मुहल्ले में खुशी का माहौल है। बधाईयां देने वाले लोगों,रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है। मुहल्ले व शहर वाले अपनी बिटिया की उपलब्धि पर खुद को गौरवान्वित महसूस कर हैं।
प्रगति जायसवाल ने अपने दृढ़ निश्चय तथा परिश्रम के दम पर एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर छात्राओं को ये संदेश दिया कि लगन और मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती।
प्रगति जायसवाल मऊ के मुहल्ला निज़ामुद्दीनपुरा निवासी सुनिल जायसवाल व सुनिता जायसवाल की पुत्री हैं।
इन्होंने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई रूहेल खण्ड युनिवर्सिटी से पूरी की। आज रूहेलखंड युनिवर्सिटी के कुलपति द्वारा प्रगति जायसवाल को एमबीबीएस की उपाधि प्रदान की गई।
प्रगति ने हाईस्कूल फातिमा स्कूल मऊ से किया, वहीं इंटरमीडिएट की पढ़ाई लिटिल फ्लावर स्कूल मऊ से पूरी की
इस बिटिया के डॉक्टर बनने के बाद से पूरे घर में खुशी की लहर है। बिटिया की उपलब्धि पर पिता सुनिल जायसवाल और माता सुनिता जयसवाल गर्व महसूस कर रहे हैं।
प्रगति की इस उपलब्धि पर हर कोई इसकी कर्मठता तथा लगन की दाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए होनहार बेटी को अपना आशीष दे रहा है।

मऊ की बिटिया प्रगति जायसवाल ने रोशन किया क्षेत्र का नाम: एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर बनी डॉक्टर, बधाई देने वालों को लगा तांता
Posted
in
by
Tags: