मऊ की बेटी ने कर दिया कमाल, टापर लिस्ट में सबा सरवर का नाम भी शामिल, अमेरिका/यूरोप से कंप्यूटर साइंस में करेगी रिसर्च

मऊ – मऊ के मुहल्ला बुलाकीपुरा निवासी मुनीर मेंम्बर की पोती व सरवर अली की पुत्री सबा सरवर ने मऊ का सर फख्र से उंचा कर दिया सबा सरवर का चयन सर सय्यद ग्लोबल स्कॉलर अवॉर्ड 2021-22 के लिये हुआ है जिसमें सबा सरवर को अमेरिका/यूरोप से कंप्यूटर साइंस से रिसर्च करने का सुनहरा मौका मिला है। उक्त स्कॉलर अवार्ड में कुल 338 छात्रों मे आवेदन किया था जिसमें सबा सरवर मेरिट लिस्ट के 28 टॉपर छात्रों में शामिल हैं। सबा सरवर की प्राथमिक शिक्षा स्कॉलर पब्लिक स्कूल से हुई, हाईस्कूल और इंटरमीडियेट तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज से हुआ। उसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बीसीए करके जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से एमसीए किया। गौरतलब रहे कि शुरू से ही पढ़ाई में सबा सरवर का अच्छा प्रदर्शन रहा है, हाईस्कूल में ये टॉपर रहीं और बीसीए में गोल्ड मेडलिस्ट रहीं। फिल्हाल नोएडा की कंपनी टू द न्यू में सॉफ्वेयर इंजीनियर के तौर पर कार्यरत थीं और इसी दौरान इन्होंने सर सय्यद ग्लोबल स्कॉलर अवॉर्ड में टॉप रैंक हासिल करके छात्रों के लिये खास कर लड़कियों के लिये एक मिसाल पेश की है।


Posted

in

by

Tags: