मऊ की बेटी सुलमा का जीआईसी लेक्चरर पद पर हुआ चयन

मऊ- (रिपोर्ट :सईदुज़्ज़फर – 8009543112) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने गवर्नमेंट इंटर कॉलेजों (GIC) में पढ़ाने के लिए लेक्चरर (प्रवक्ता) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये थे। जिसमें मऊ की बेटी सुलमा ने गणित विषय से आवेदन कर इस परीक्षा में सम्मिलित हुयी और ये दिखा दिया कि मां-बाप के सपनों को सिर्फ बेटे ही नहीं बेटियां भी पूरा कर सकती हैं।
मऊ के मुहल्ला मिर्ज़ाहादीपुरा चौक निवासी खुर्शीद अनवर की बेटी सुलमा ने मैथ विषय से जीआईसी प्रवक्ता पद पर चयनित होकर न सिर्फ अपने माता-पिता का नाम रौशन किया बल्कि लड़कियों के लिए एक राह भी दिखाई कि कड़ी मेहनत और लगन के बल पर कोई भी प्रतिस्पर्धा अपने नाम की जा सकती है।
सुलमा की पांचवी तक की शिक्षा सर इकबाल पब्लिक स्कूल मऊ से हुयी, हाई स्कूल व इंटरमीडिएट डीएवी इंटर कॉलेज मऊ से, बीएससी मैथ्स ग्रुप डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ व एमएससी मैथ शिब्ली नेशनल कॉलेज आज़मगढ़ से किया और आरएएफ महिला महाविद्यालय शमशाद करहां से बीएड किया।
इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और अध्यापकों को दिया है।
ज्ञात हो कि सुलमा से बड़े पांच भाई बहनों में से चार परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत है एक बहन कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पूर्णकालिक अध्यापिका के पद पर है तथा इससे छोटी बहन बीएचयू से मैथ से एमएससी कर रही है
सुलमा की कामयाबी पर फौज़ान इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ शाहनवाज़ अहमद, मौलाना अब्दुर्रहमान यहय्या, मकतबा अलफहीम के डायरेक्टर शफीकुर्रहमान व अज़ीज़ुर्रहमान, जमियत अहले हदीस मऊ के जनरल सेक्रेटरी मौलाना सरफराज़ अहमद फैज़ी, अब्दुलवदूद, डॉ मोहम्मद अफज़ल, शिराज़ अख्तर, मास्टर फहद अहमद, राशिद एखलाक, ओज़ैर गृहस्त, डॉ शकील, डॉ इम्तियाज़ नदीम आदि ने बधाई देते हुए मऊ की इस बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Posted

in

by

Tags: