मऊ की सुमय्या रहमान जामिया मिल्लिया इस्लामिया से करेंगी इस्लामिक स्टडीज़ में बीए आनर्स, प्रवेश परीक्षा में मिला पांचवां स्थान

मऊ-(रिपोर्ट:सईदुज़्ज़फर:8009543112)- मऊ शहर के छात्र शिक्षा के शिखर पर अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं और एक के बाद एक जारी हो रहे परीक्षा परिणामों में मऊ के छात्र अपना नाम दर्ज करा कर ये संदेश दे रहे हैं कि अब मऊ शिक्षा के क्षेत्र में भी पीछे नहीं है।
जहां छात्र तेज़ी के साथ आगे बढ़ रहे हैं वहीं मऊ की छात्राएँ भी अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं, पिछले दिनों जहां मऊ के एक छात्र ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 10+2 की परीक्षा में आल इंडिया प्रथम रैंक प्राप्त की थी, वहीं आज जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बीए आनर्स इस्लामिक स्टडीज़ का प्रवेश परीक्षाफल घोषित किया गया तो मऊ के एक चर्चित परिवार हबीबुर्हमान पहलवान की पौत्री व जामिया आलिया अरबिया मऊ में शिक्षक मोलवी अब्दुर्रहमान की बेटी सुमय्या रहमान अंसारी ने पांचवा स्थान प्राप्त कर छात्राओं के लिए रोल मॉडल बनीं।
मऊ के डोमनपुरा सरजु राय का पुरा निवासी सुमय्या रहमान कांग्रेस पार्टी के युवा नेता सईदुर्रहमान अंसारी की छोटी बहन हैं।
सुमय्या की प्रारंभिक शिक्षा नर्सरी से कक्षा पांच तक सर इकबाल पब्लिक स्कूल मऊ से हुयी इसके बाद इन्होंने मदरसा आलिया निस्वां से फज़ीलत तक की शिक्षा उच्च श्रेणी के साथ पास की।
उच्च शिक्षा के लिए इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के ग्रेजुएशन की प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुयीं और आज प्रवेश परीक्षा का परिणाम आने पर इन्हें बीए आनर्स में पांचवें स्थान पर अपना नाम दर्ज करा के ये सफलता प्राप्त की।
इनकी कामयाबी पर मदरसा आलिया के समस्त प्राध्यापक व प्राध्यिपिकाओं के साथ ही दादा हबीबुर्हमान पहलवान व परिवार के अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Posted

in

by

Tags: