मऊ के अतिसंवेदनशील बूथ एएल नोमानी कॉलेज पर आजमगढ़ के कमिश्नर और डीआईजी ने लिया जायजा

मऊ। एएल नोमानी इंटर कॉलेज पर आजमगढ़ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, डीआईजी आजमगढ़ मंडल अखिलेश कुमार ने मऊ में प्रवेश कर विभिन्न बूथों का दौरा किया। उन्होंने मऊ सदर के एएल नोमानी इंटर कॉलेज में बूथ का जाकर निरीक्षण किया और लोगों से मिले। मतदान करने आए एक मतदाता ने कहा कि बुजुर्गों का घर से वोट दिलाने की प्रशासन के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। उन्होंने 80 साल के बुजुर्ग को घर से वोट दिलाने के लिए अपनी बात कही। मण्डालायुक्त ने कहा कि मामला आपने संज्ञान में लाया है अभी बात करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर फर्जी वोटर बख्शे नहीं जाएंगे मतदान शांति रूप से चल रहा है।
डीआईजी आजमगढ़ मंडल अखिलेश कुमार ने कहा कि पूरे जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। मतदान में व्यवधान डालने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है। किसी की भी किसी उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा।


Posted

in

by

Tags: