मऊ के इस होनहार ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 10+2 प्रवेश परीक्षा में प्राप्त की आल इंडिया प्रथम रैंक

मऊ (रिपोर्ट:सईदुज़्ज़फर – 8009543112) – मऊ के नन्हे चमकते सितारे आज बुलंदियों पर पहुंच कर मऊ के लोगों को गौरवान्वित कर रहे हैं, अपनी प्रतिभा के बल पर पूरे भारत में मऊ का नाम रौशन कर रहे हैं।
ऐसा ही कुछ कर दिखाया है मऊ के एक नन्ही सी उम्र के छात्र मोहम्मद नोएम ने, इन्होंने ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया नई दिल्ली के 10+2 की प्रवेश परीक्षा में आल इंडिया प्रथम रैंक प्राप्त कर अपने माता-पिता व गुरूजनों के साथ ही अपने शहर का नाम रौशन किया है। आपको बता दें कि इस प्रवेश परीक्षा में पूरे भारत से लगभग पचास हज़ार के आसपास छात्र सम्मिलित होते हैं, इसकी प्रवेश परीक्षा क्वालीफाई करना ही एक बड़ी बात होती है, ऐसे में मऊ के मुहल्ला डोमनपुरा कसारी निवासी अब्दुर्रहमान(मौलाना अब्दुल हकीम) के पौत्र व रज़ीयुर्रहमान के लड़के मोहम्मद नोएम ने ना सिर्फ ये परीक्षा क्वालीफाई की बल्कि आल इंडिया प्रथम रैंक प्राप्त की।
इनकी प्राथमिक शिक्षा स्कालर पब्लिक स्कूल से हुयी और मऊ के स्कालर फाउंडेशन से ही इन्होंने कोचिंग भी की।
इनकी सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
बधाई देने वालों में विशेष रूप से ओवैस तरफदार, ओज़ैर गृहस्त, पूर्व सांसद सालिम अंसारी, डॉ शकील अहमद, जावेद चंदन, पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, सईदुज़्ज़फर, अफज़ल राना, राशिद ज़्या, हनीफा नोमानी, डॉ इम्तियाज़ नदीम, जमाल अर्पण, डॉ अजवद आदि शामिल हैं।


Posted

in

by

Tags: