(रिपोर्ट :सईदुज़्ज़फर :8009543112)
मऊ – यूक्रेन में रूस की बमबारी के बीच हजारों भारतीय छात्र यूक्रेन के विभिन्न शहरों में फंसे हैं और घर वापसी की जद्दोजहद में लगे हैं।
मऊ जिले के फंसे हुए छात्रों की संख्या में इज़ाफा होता जा रहा है।
मऊ के ही थाना दक्षिणटोला अन्तर्गत मुहल्ला खेदुपुरा निवासी शमसुज़्ज़मां का पुत्र शहबाज़ आलम युक्रेन के चिनुवेस्टी शहर में फंसा हुआ है, ये अभी चार महीना पहले ही एमबीबीएस (MBBS) मेडिकल की पढ़ाई के लिये युक्रेन की बुकोविनियान स्टेट मेडिकल युनिवर्सिटी (बीएसएमयू) में प्रवेश लिया था।
इस बीच रूस व युक्रेन के बीच जंग छिड़ गयी, शहबाज़ आलम ने परिजनों से दूरभाष पर बात करते हुए बताया कि इस हालात में काफी डर बना हुआ है, हास्टल में खाना बनाने वाला छोड़ कर चला गया है जो कुछ सामान बचा हुआ वही बनाकर खा रहे हैं, अपने फंसे होने की सूचना भारतीय दूतावास को दे दी है और भारतीय दूतावास की सूची में इसका नाम तो दर्ज कर लिया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि अभी बहुत से छात्र बार्डर पर फंसे हुए हैं और खुले आसमान के नीचे कड़ाके की ठंड में गुज़ार रहे हैं।
युक्रेन में बमबारी के बीच शहबाज़ आलम के परिचित चिंतित हैं और पूरा परिवार उसके सकुशल घर वापसी को लेकर ईश्वर से प्रार्थना करने में जुटा हुआ है, और प्रशासन व सरकार से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द बेटे को सकुशल भारत लाया जाए।
